Home Sports कुणाल बेले,  मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित

कुणाल बेले,  मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित

10

*कुणाल बेले  मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित*
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे मेजर ध्यानचंद केंद्रीय क्रीडा परिषद नई दिल्ली द्बारा रत्नागिरी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया था!
विगत १३ वर्षो से स्केटिंग के माध्यम से सावनेर शहर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर रिकॉर्ड बनवाने में सहायक स्केटिंग प्रशिक्षक कुनाल बेले को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार २०२३ से नवाजा गया!


समारोह में रत्नागिरी जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, रत्नागिरी जिला पुलिस अधीक्षक धनंजय कुलकर्णी, उद्योजक किरण सामंत, नगराध्यक्ष राहुल पंडित, मुद्रांक जिलाधिकारी सूर्यकांत घाडगे, सभापति डी.आर. जाधव, सभागृह नेता सुनील पवार की प्रमुखता से उपस्थिति थी!
देश में विविध खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चुनिंदा ११० खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया! कुनाल बेले की इस गौरवपूर्ण उपलब्धी के लिए आयकॉन स्केटिंग अकादमी सावनेर के खिलाड़ी, उनके अभिभावक व सावनेर शहरवासियों की ओरसे अभिनंदन किया है!